खेल से कला तक मुजफ्फरनगर की बेटियों का जलवा:कुश्ती में लक्षी ने जीता गोल्ड, अनन्या-अक्षिता मंडलीय स्तर पर प्रथम; प्रधानाचार्या ने बधाई दी

Oct 04, 2026 - 09:04
0
खेल से कला तक मुजफ्फरनगर की बेटियों का जलवा:कुश्ती में लक्षी ने जीता गोल्ड, अनन्या-अक्षिता मंडलीय स्तर पर प्रथम; प्रधानाचार्या ने बधाई दी
मुजफ्फरनगर में खेल के मैदान से लेकर कला और संस्कृति के मंच तक भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान की अखिल भारतीय खेलकूद कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा लक्षी बहन ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रविवार सुबह 8 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रदर्शन के आधार पर लक्षी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए हुआ है। विद्यालय की खेल एवं शारीरिक प्रमुख शिक्षिका सीमा सिंह के साथ शशि प्रभा और सपना पुंडीर ने उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। त्रिआयामी मूर्ति कला में अनन्या शर्मा मंडलीय स्तर पर प्रथम 3 अक्टूबर को सहारनपुर में आयोजित भारतीय कला उत्सव-2026 के मंडलीय स्तर के मुकाबलों में भी विद्यालय की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। त्रिआयामी मूर्ति कला प्रतियोगिता में अनन्या शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अब उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्हें रेशू सैनी और शालिनी ठाकुर ने मार्गदर्शन दिया। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में अक्षिता धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें पारुल माहेश्वरी और लक्ष्मी माहेश्वरी ने प्रशिक्षण दिया। गीत में खुशी प्रथम, चित्रकला और मूर्तिकला में भी छात्राओं ने जीते स्थान विद्यालय की छात्राओं ने अन्य प्रतियोगिताओं में भी उपलब्धियां हासिल कीं। गीत प्रतियोगिता में खुशी चौहान ने प्रथम और सानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में दीपना भारद्वाज द्वितीय रहीं। मूर्तिकला प्रतियोगिता में छवि ने द्वितीय और वर्णिका सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वरचित काव्य में माही गौतम तृतीय रहीं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं और शिक्षकों को दी बधाई प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इन उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के प्रदर्शन से यह सामने आता है कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल, कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की इन उपलब्धियों से विद्यालय का गौरव बढ़ा है और उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User