खेत के विवाद में किसान ने की आत्महत्या:ग्राम प्रधान पर केस दर्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

Oct 14, 2026 - 14:01
0
खेत के विवाद में किसान ने की आत्महत्या:ग्राम प्रधान पर केस दर्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के रमऊपुरा परसौली गांव में बुधवार सुबह 6 बजे किसान विशेष यादव का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिवार ने ग्राम प्रधान पर प्रताड़ित होने के चलते आत्महत्या करने के गंभीर आरोप लगाये। परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए शव को घर उठने नहीं दे रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। बुधवार सुबह करीब छह बजे 48 वर्षीय विशेष यादव पुत्र सूरज सिंह का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बेटी राधा ने खेत से सड़क निकालने को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजन मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग को लेकर शव को घर से नहीं उठने दे रहे थे। बेटी राधा का आरोप था कि बीते 9 अक्तूबर को ग्राम प्रधान उनके खेत से होकर सड़क निकलवाना चाहते थे। उनके पिता ने पहले खेत की पैमाइश कराने और इसके बाद सड़क निर्माण कराने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राधा ने यह भी आरोप लगाया था कि बकेवर पुलिस उनके पिता को थाने ले गई थी, जहां उन्हें रातभर बंद रखा गया। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह विशेष यादव अपनी ईको गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए निकले थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी फाइनेंसर ने छीन ली गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिवार का कहना था कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण विशेष यादव परेशान थे। राधा ने पिता की मौत पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की थी कि इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति का हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User