खेत में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत:जालौन में तीली काटते समय हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे

Oct 02, 2026 - 17:31
0
खेत में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत:जालौन में तीली काटते समय हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे
जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के एंगुई गांव में शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गए मजदूर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। सांप के डसने के बाद श्याम सुंदर उर्फ छोटे (45) की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना करीब 12 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीली काटते समय सांप ने डसा परिजनों के अनुसार, श्याम सुंदर शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गए थे। वह खेत में तीली काट रहे थे। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की जानकारी मिलने पर रेंढ़र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोपहर करीब दो बजे के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे। मजदूरी कर परिवार चलाते थे, 6 बेटियां हैं परिजनों के मुताबिक, श्याम सुंदर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक की छह बेटियां हैं। पिता की मौत के बाद बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भांजे ने बताया- अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान मृतक के भांजे कन्हैयालाल ने बताया कि श्याम सुंदर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान सांप के काटने की जानकारी मिली। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User