खेत में ट्रैक्टर कल्टीवेटर के नीचे मिला किसान का शव:हाथरस में जमीन विवाद में परिजनों ने हत्या का शक जताया, मौके से डंडा-सरिया बरामद

Oct 03, 2026 - 10:30
0
खेत में ट्रैक्टर कल्टीवेटर के नीचे मिला किसान का शव:हाथरस में जमीन विवाद में परिजनों ने हत्या का शक जताया, मौके से डंडा-सरिया बरामद
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहनलाल निवासी 58 वर्षीय किसान महिपाल सिंह का शव शनिवार तड़के सुबह करीब 7 बजे ग्राम पंचायत घूंचा स्थित एक खेत में ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास डंडा और लोहे की सरिया मिलने से परिजनों ने किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी खेत पर एकत्रित हो गए। जमीन को लेकर पड़ोसी से चल रहा था विवाद जानकारी के मुताबिक महिपाल सिंह पुत्र हरि सिंह ने करीब आठ महीने पहले अपने छोटे भाई जंगजीत की पुत्रवधू नीता पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह से ग्राम पंचायत घूंचा में करीब सवा बीघा खेत खरीदा था। इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच मतभेद चल रहा था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले जंगजीत के परिवार के लोग इसी खेत को जोतकर उसमें सरसों की बुवाई कर गए थे। खेत में जुताई करने गया था महिपाल सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शनिवार तड़के करीब तीन बजे ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और खेत की जुताई करने लगा। बताया जा रहा है कि वह खेत को पूरी तरह जोत भी नहीं पाया था कि इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। आशंका है कि हमलावरों से बचने के लिए महिपाल सिंह ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। ट्रैक्टर कच्ची सड़क पार कर दूसरे खेत में जा पहुंचा, जहां ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर के नीचे महिपाल सिंह का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटना के बाद मृतक के पुत्रों ने अपने ही परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाने की मांग की। उनका कहना था कि साक्ष्य सुरक्षित किए जाने के बाद ही शव को मौके से उठाया जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User