खेत से मिट्टी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर में मारपीट और धमकी देने का भी आरोप, भेजा जेल
मिर्जापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में खेत से मिट्टी चोरी, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 24 जून को दर्ज हुआ था मुकदमा टटहाई रोड निवासी श्रीनाथ सोनी ने 24 जून 2026 को कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों पर खेत से मिट्टी चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत भी की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। बुधवार को उप निरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित संजय बिन्द पुत्र राजू बिन्द निवासी इटवा, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला के साथ कोतवाली देहात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)