आगरा में सपा का ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ कल:कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव, सुभाष पार्क से शुरू होगा पैदल मार्च

Oct 07, 2026 - 19:27
0
आगरा में सपा का ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ कल:कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव, सुभाष पार्क से शुरू होगा पैदल मार्च
आगरा में समाजवादी पार्टी गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रही है। इससे पहले ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ के नारे के साथ सुभाष पार्क से पैदल मार्च निकालेंगे। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी 8 अक्टूबर को आगरा में ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकालेगी। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में निकलने वाले इस मार्च में पार्टी के नेता, पदाधिकारी, युवा, छात्र, महिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे कार्यकर्ता मार्च सुबह 10 बजे सुभाष पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा ने मार्च के जरिए लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ और संविधान बचाओ का संदेश देने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि मार्च का उद्देश्य संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा मार्च कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता सुभाष पार्क पर एकत्र होंगे। यहां से मार्च शुरू होकर निर्धारित मार्ग से कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। पार्टी ने प्रेस और मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की कवरेज के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले मंगलवार को सपाइयों ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया था। यहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंके जाने को लेकर पुलिस से नोकझों हो गई थी। वहीं, बुधवार को बाह तहसील पर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User