खीरी में घर में निकला तीन फीट लंबा कोबरा सांप:वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, गांव में मचा हड़कंप
लखीमपुर-खीरी के लुधौरी गांव में रविवार रात एक घर में करीब तीन फीट लंबा कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। यह स्पेक्टेकल कोबरा प्रजाति का था। रेस्क्यू के दौरान अक्षय मौर्य और मनजीत मौजूद रहे। टीम ने सांप को बिना चोट पहुंचाए पकड़ा और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित निकलने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे छेड़ने या मारने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित टीम को बताएं, ताकि लोगों और वन्यजीव दोनों को बचाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)