खर्च के लिए रुपए मांगने पर पति ने गला दबाया:लखनऊ में जान से मारने की कोशिश की, घर निकालने की धमकी दी
पारा में मोहन रोड स्थित पिंक सिटी में घरेलू विवाद सामने आया है। पति पर पत्नी के साथ मारपीट और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप है। पीड़िता प्रिया दीक्षित की शिकायत पर पारा पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रिया ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह निजी खर्च के लिए रुपये मांगने पर पति विवेक दीक्षित ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। प्रिया का आरोप है कि पति ने उनका जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा। किसी तरह खुद को बचाकर उन्होंने जान बचाई। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। पति ने उन्हें घर से निकल जाने और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रिया के मुताबिक, पति आए दिन मारपीट और परेशान करता है। वह इसे पति के किसी दूसरी महिला से संबंध का कारण बताती हैं। पीड़िता पहले भी बुद्धेश्वर पुलिस चौकी और महिला थाने में शिकायत कर चुकी हैं, पर उत्पीड़न नहीं रुका। प्रिया ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी रखी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)