कीचड़ कमल के ऊपर नहीं आता, ऐसा जीवन बनाइये:संभल में रामलीला में पहुंचीं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी बोलीं- किसी पर नहीं, भगवान पर भरोसा करिए
संभल के जिला मुख्यालय बहजोई कस्बा इलाके में श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी पहुंची। विधि-विधान पूर्वक श्रीगणेश श्रीराम सहित रामायण का पूजन किया गया। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि कमल कीचड़ में खिलता है लेकिन कभी कीचड़ कमल के ऊपर नहीं आता, आप भी अपना जीवन इस तरीके से बनाइए। तहसील चंदौसी के थाना बहजोई नगर पालिका क्षेत्र के पुराना बाजार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया है। रविवार की रात्रि 10:30 बजे चंदौसी विधानसभा से बीजेपी की विधायक एवं योगी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी रामलीला मंचन के कार्यक्रम में शामिल हुई। कमेटी के पदाधिकारी की ओर से उनका स्वागत किया गया। पूजन करने के बाद गुलाब देवी ने रामलीला मंचन में आए लोगों को संबोधित किया। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि यह कलयुग है और यह संसार संशय से भरा हुआ है यानी दुविधा से भरा हुआ है। इस संसार में किसी को किसी पर भरोसा नहीं है। केवल भगवान के नाम पर भरोसा है, इसीलिए अपने ईष्ट देवताओं का नाम जपते रहिए। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि माता पति पत्नी या बच्चे हर कोई किसी न किसी पर पूरी तरह संदेह करते हैं कि वह उससे ज्यादा प्यार करता है वह उससे ज्यादा प्यार करता है। गुलाब देवी ने कहा कि जैसे कमल कीचड़ में रहता है लेकिन कीचड़ उत्पन्न नहीं टिक पाता और वह हमेशा खिला रहता है वैसे ही हमें अपना जीवन जीना चाहिए कम कोई भी करें लेकिन मन में हमेशा भगवान का नाम स्मरण करते रहना चाहिए। संसार में साथ कुछ नहीं जाता यह शरीर भी साथ नहीं देता है समय यह नहीं देखा है कि इसमें से बचपन निकल गया, जवानी निकल गई, तो अंदाज करिए की क्या बुढ़ापा रह सकता है बुढ़ापा भी नहीं रहता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष कपिल वार्ष्णेय, महामंत्री दीपेंद्र कुमार सर्राफ, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सर्राफ, हिमांशु नंदन, बीजेपी चेयरमैन राजेश शंकर राजू, विकास वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, कपिल गुप्ता, तनुज गुरु, रूपक वार्ष्णेय, आशीष कुमार बजाज, हिमांशु टंडन, यश नंदन, मनोज कुमार, गोविंद वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)