हाथरस में सुबह से रिमझिम बारिश:तापमान में गिरावट, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Oct 12, 2026 - 10:54
0
हाथरस में सुबह से रिमझिम बारिश:तापमान में गिरावट, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
हाथरस में सोमवार सुबह 8 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। कल भी आसमान में बदल छाए थे लेकिन बारिश नहीं हुई थी। बारिश के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या पर असर पड़ा। लोग छाता लेकर अपना बचाव करते दिखे। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही और बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। शहर में स्थान स्थान पर कीचड़ भी व्याप्त हो गया और इससे भी लोगों को परेशानी हुई। बारिश से मंडी में किसानों का धान भी भीग गया। कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। इस बरसात से लोगों को सर्दी का भी अहसास हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User