कीडगंज के दधिकांदो मेले में उमड़ा जनसैलाब:देर रात तक रही रौनक, चौराहा रोशनी से जगमगाया; सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात

Sep 26, 2026 - 00:22
0
कीडगंज के दधिकांदो मेले में उमड़ा जनसैलाब:देर रात तक रही रौनक, चौराहा रोशनी से जगमगाया; सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात
प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित दधिकांदो मेले में देर शाम से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के मोहल्लों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। भीड़ बढ़ने के साथ ही कीडगंज चौराहा और आसपास का पूरा इलाका लोगों से खचाखच नजर आया। मेले में धार्मिक चौकियों का प्रदर्शन किया गया। सजी-धजी चौकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। चौकियों के साथ चल रहे लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगे इस आयोजन ने देर रात तक लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। झालरों और रंग बिरंगी रौशनी से जगमगाया चौराहा दधिकादो मेले को लेकर कीडगंज चौराहे और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग बिरंगी झालरों क़ी सजावट से पूरा चौरहा जगमगाता रहा। रात के समय रोशनी से सजे चौराहे और चौकियों का नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले की रौनक का आनंद लिया। सुरक्षा क़ो लेकर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात रही मेले में भारी भीड़ को देखते हुए किसी प्रकार का उपद्रव हुए बवाल न हों इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ पर नजर बनाए रहे और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखाई दिए। चौराहों पर बैरिकेडिंग, वाहनों पर रोक भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए कीडगंज चौराहे पर बैरिकेडिंग क़ी गई। मेले के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई, जिससे चौकियों और श्रद्धालुओं के निकलने में परेशानी न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखती रही। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के चलते व्यवस्था बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User