किन्नर का अपहरण कर संबंध बनाने और मारपीट का आरोप:बिजनौर में एसपी कार्यालय पर दी शिकायत, न्याय की गुहार

Oct 15, 2026 - 10:37
0
किन्नर का अपहरण कर संबंध बनाने और मारपीट का आरोप:बिजनौर में एसपी कार्यालय पर दी शिकायत, न्याय की गुहार
बिजनौर में रानी किन्नर ने अपने चेले हिमांशी किन्नर के अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कई अन्य किन्नरों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रानी किन्नर के मुताबिक, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रानी किन्नर की दी गई शिकायत के अनुसार, हिमांशी किन्नर हरगनपुर में रामलीला कार्यक्रम से लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गजरौला और बढ़ापुर के शबनम, चांदनी, सोना, मुस्कान, रिजवान और अनस ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसे गाड़ी से खींचकर बोलेरो में डालकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। रानी किन्नर ने शिकायत में आरोप लगाया कि हिमांशी को बढ़ापुर में एक कमरे में बंधक बनाकर पीटा गया। उसके बाल काट दिए गए और बाएं हाथ की हड्डी तोड़ दी गई। शिकायत में जबरन गलत संबंध बनाने और जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। रानी किन्नर ने बताया कि हिमांशी को चोटें आई हैं। उन्होंने एसपी से हिमांशी की एक्स-रे जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही गजरौला के कुछ लोगों पर बिजनौर में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें रोकने और हिमांशी को न्याय दिलाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User