नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा:चंदौली के मंदिरों में उमड़े भक्त, सुख-समृद्धि की कामना की
चंदौली जिले में नवरात्रि के पांचवें दिन गुरुवार सुबह देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की आवाज और मां के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर, श्री महावीर मंदिर, माता संतोषी मंदिर, माता सती मंदिर और रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां काली मंदिर सहित कई मंदिरों में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने फूल, चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाया। मां स्कंदमाता को ममता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से इनकी पूजा करने से भक्तों को सुख, शांति और संतान सुख मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)