किराना फर्म पर छापा, ₹1 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी:कागजों में करोड़ों का सामान बेचा, गोदाम में सिर्फ 20 लाख का स्टॉक मिला; फर्जी बिलिंग का खुलासा

Oct 16, 2026 - 09:34
0
किराना फर्म पर छापा, ₹1 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी:कागजों में करोड़ों का सामान बेचा, गोदाम में सिर्फ 20 लाख का स्टॉक मिला; फर्जी बिलिंग का खुलासा
लखनऊ से सर्च वारंट मिलने पर बरेली एसआईबी टीम ने गुरुवार को शाम 7 बजे पीलीभीत के पूरनपुर में राजू गुप्ता की किराना फर्म के गोदाम पर छापा मारा। यह फर्जी बिलिंग नेटवर्क पर कार्रवाई थी। जांच में खुलासा हुआ कि फर्म कागजों में हर महीने दिल्ली-हरियाणा को 1-2 करोड़ रुपये के किराना सामान की बिक्री दिखा रही थी। बिना माल सप्लाई के, सिर्फ बिलिंग से सरकार को 20-30 लाख रुपये के टैक्स का नुकसान हो रहा था। रिकॉर्ड में 5-5.5 करोड़ रुपये का माल था, पर गोदाम में सिर्फ 20-25 लाख रुपये का स्टॉक मिला। शुरुआती जांच में ही करीब ₹1 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। छापेमारी की खबर से बाजार में हड़कंप मच गया, कई दुकानें बंद हो गईं। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर राहुल और राज्य कर अधिकारी कल्पना व रूपचंद की टीम ने देर रात तक जांच की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User