बदायूं में महिला की हत्या कर शव गटर में दबाया:तीन दिन बाद जलाकर मिटाए सबूत, पति समेत 6 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

Oct 16, 2026 - 09:34
0
बदायूं में महिला की हत्या कर शव गटर में दबाया:तीन दिन बाद जलाकर मिटाए सबूत, पति समेत 6 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में सत्यवती की हत्या के बाद जिस तरह शव को घर के गटर में दबाया गया और तीन दिन बाद निकालकर जला दिया गया, उसमें अब पुलिस की विवेचना पूरी हो गई है। महिला की गुमशुदगी से शुरू हुई जांच हत्या और साक्ष्य मिटाने की साजिश तक पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब सभी छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वारदात की वजह पति द्वारा सत्यवती के चरित्र पर शक करना बनी। 40 वर्षीय सत्यवती पत्नी जय सिंह एक जून 2026 को अचानक लापता हो गई थीं। उनके ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसी रात सत्यवती के जेठ चंद्रपाल का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। दो घटनाओं के बीच संबंध और सत्यवती के गायब होने पर मायके वालों को संदेह हुआ। इसके बाद उनके पिता राजवीर सिंह निवासी रसूलपुर, थाना बिनावर ने 11 जून को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई पति जय सिंह पर घूमी। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जय सिंह ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, एक जून की रात जय सिंह, उसके जेठ चंद्रपाल और भांजे विजय यादव निवासी गोविंदपुर, थाना बिलारी, मुरादाबाद ने मिलकर सत्यवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घर के गटर में दबा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के तीन दिन बाद जय सिंह, चंद्रपाल और विजय ने रामभान सिंह निवासी पाठकपुर, चंदेले यादव निवासी सर्वा और जय सिंह के बहनोई सर्वेश यादव के साथ मिलकर शव को गटर से निकाला और जला दिया। मकसद हत्या के साक्ष्य मिटाना था। घटनास्थल और गटर से टूटी चूड़ियां, महिला के कपड़े, जली लकड़ी और प्लास्टिक की रस्सी समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User