किराने की दुकान से शराब बिक्री का वीडियो:गांधी जयंती पर ठेके बंद थे, आबकारी विभाग ने छापा मार 4.86 लीटर शराब पकड़ी
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में गांधी जयंती पर शराब के ठेके बंद रहने के दौरान किराने की दुकान से शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो शहर के सदर बाजार स्थित एक किराने की दुकान का बताया जा रहा है। हालांकि, वयारल वीडियो की दैनिक भास्कर से पुष्टि नहीं करता है वायरल वीडियो 2 अक्टूबर की देर शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक किराने की दुकान से शराब खरीदता दिखाई दे रहा है। दुकानदार युवक से कहता है कि उसकी दुकान पर केवल देसी शराब मिलती है। इसके बाद युवक शराब की शीशी लेकर वहां से चला जाता है। वीडियो में दुकानदार का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। गांधी जयंती के कारण शुक्रवार को जिले में शराब की दुकानें बंद थीं। सामान्य दिनों में भी शराब के ठेके सुबह 10 बजे के बाद खुलते हैं। ऐसे में किराने की दुकान से शराब की बिक्री का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया। वीडियो वायरल होने के बाद सदर आबकारी निरीक्षक मैथिलीशरण सिंह ने शाम को दुकान पर छापेमारी की। आबकारी विभाग के अनुसार दुकान के अंदर से 4.86 लीटर देसी शराब बरामद हुई। टीम ने दुकानदार विकास गुप्ता को हिरासत में ले लिया।आबकारी निरीक्षक मैथिलीशरण सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)