किसान की हत्या में पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार:फावड़े की मूंद से वारकर मार डाला, ज्वार के खेत में छिपाया शव

Oct 13, 2026 - 20:39
0
किसान की हत्या में पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार:फावड़े की मूंद से वारकर मार डाला, ज्वार के खेत में छिपाया शव
बुलंदशहर में अगौता थाना क्षेत्र के ढकोली गांव में 58 साल के किसान अनवार की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह वह खेत पर काम करने गए थे। शाम को उनका शव ज्वार के खेत में मिला। पुलिस के मुताबिक, मेड़ की मिट्टी काटने को लेकर पड़ोसी किसान और उसके बेटों से विवाद हुआ था। आरोप है कि तीनों ने फावड़े की मूंद से वारकर अनवार की हत्या कर दी और शव छिपा दिया। पुलिस ने मंगलवार शाम 7 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खेत पर जाने के बाद घर नहीं लौटे थे अनवार अनवार के बेटे अंसार ने बताया कि उनके पिता सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दिनभर उनके वापस नहीं लौटने और शाम तक फोन नहीं उठाने पर परिजनों को चिंता हुई। सोमवार शाम करीब 6 बजे परिजन खेत पर पहुंचे तो अनवार का खून से लथपथ शव मिला। उनके चेहरे, सिर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे।सूचना मिलने पर डायल 112, सीओ सिटी अनिल कुमार शाही और अगौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मेड़ की मिट्टी काटने पर हुआ विवाद एसपी सिटी अभिषेक प्रताप के मुताबिक, अनवार के खेत के बगल में मोहम्मद रफीक का खेत है। घटना के दिन रफीक अपने दोनों बेटों मुस्लिम और मोहसिन के साथ खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि तीनों अनवार के खेत की मेड़ से मिट्टी काटकर अपने खेत में डाल रहे थे। अनवार ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, गुस्से में आरोपियों ने फावड़े की मूंद से अनवार पर कई वार किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को ज्वार के खेत में छिपा दिया गया। हत्या में इस्तेमाल फावड़े को ट्यूबवेल पर छिपाया गया था। पिता और दोनों बेटे गिरफ्तार पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद रफीक और उसके बेटों मुस्लिम व मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User