किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:फतेहपुर में रिश्तेदारों समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, जमीन विवाद और पैसों का मामला
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई। मृतक किसान की बेटी शालिनी देवी ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी उसके पिता पर दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे। इसी परेशानी के चलते उनके पिता ने आत्महत्या कर ली। शालिनी के मुताबिक, उनके पिता राजकुमार पासवान की राधानगर थाने के पास कीमती जमीन थी। मौसा प्रमोद कुमार और मौसी रमा देवी ने उन्हें प्रधान बनाने का झांसा देकर जमीन बिकवा दी। आरोप है कि जमीन बिक्री के 22 लाख रुपये मौसा-मौसी ने अपने पास रख लिए। रुपये मांगने पर वे गाली-गलौज और धमकी देने लगे। राजबहादुर सिंह यादव, प्रीतम सिंह यादव, क्षत्रपाल, नरेंद्र के खातों में भी पैसे भेजे गए। लगातार दबाव और पैसे न मिलने से पिता मानसिक रूप से परेशान थे। 22 अप्रैल को उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने शनिवार के सुबह बताया कि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)