किसान मेले में पहली बार दिखेगा बैटरी वाला ट्रैक्टर:15-17 अक्टूबर तक सीएसए कैंपस में होगा आयोजन, 8 राज्यों से लोग आएंगे
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 15 से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आयोजित होगी। मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए सीएसए वीसी डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार मेले की थीम सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत रखा गया है। मेले में खेती किसानी से जुड़े कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रमुख सचिव एम के सुंदरम समेत तमाम हस्तियां शामिल होंगी। 100 से अधिक स्टाल, 20-25 हजार किसान वीसी ने बताया कि मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जिसमें किसानों को खेती के नये नवाचार से सम्बंधित जानकारी दी जाएंगी। इसमें केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की किसानो के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बताई जाएंगी। इस मेले में 20 से 25 हजार किसान आने की संभावना है। इस मेले में 8 राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के किसान, बागवान, उद्यमी तथा तकनीकी प्रदाता शामिल होंगे। यंत्रों की लगेगी प्रदर्शनी कृषि तकनीक में बदलाव तेजी से आ रहे हैं। एआई और ड्रोन्स का इस्तेमाल खेती में होगा। इससे किसानो को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में पहली बार बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर किसानो को दिखाया जाएगा। छोटे किसानो के लिए छोटे यन्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में फूलों की प्रदर्शनी, छतों पर फूल और सब्जी उगाने के बारे में किसानों को बताया जाएगा। मशरुमों की प्रदर्शनी लगेगी इसके साथ सिंचाई की छोटी विधियों से भी किसानो को रूबरू कराया जाएगा। वहीं श्री अन्न से बनाये जाने वाले उत्पाद भी दिखाए जाएंगे। वीसी के मुताबिक नेचुरल फार्मिंग और आर्गेनिक फार्मिंग की विधियां भी किसानो को बताई जाएंगी। मेले में पहली बार नये मशरूम जिनमें कैल्शियम और आयरन होता है, इनकी भी प्रदर्शनी लगेगी। वहीं मोती और मछली उत्पादन की विधियों की जानकारी भी किसानो को दी जाएगी। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष होने के कारण 16 अक्टूबर को महिला किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। महिला किसानों को उद्यमी बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ महिला किसानों के स्वास्थ्य को लेकर भी उन्हें जागरूक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)