किसानों को वाटरशेड योजनाओं की जानकारी:तालाबों के जीर्णोद्धार से बढ़ा जलस्तर, फसल उत्पादन में भी इजाफा
प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के वाटरशेड विकास घटक के तहत परियोजना डब्ल्यूडीसी-2 आसपुर देवसरा के आमापुर व उदईशाहपुर तथा डब्ल्यूडीसी-1 मंगरौरा के गोड़े व कंधईमधुपुर गांवों में विशेष ग्राम सभाएं हुईं। इसमें किसानों को मृदा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण स्वच्छता और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वाटरशेड सचिव गौरव श्रीवास्तव और सत्यव्रत मिश्रा ने योजनाओं के लाभ बताए। किसान संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि योजना से दो पशु खरीदने के लिए अनुदान मिला। इससे दुग्ध उत्पादन और बिक्री बढ़ने से आय में इजाफा हुआ। राम प्यारे वर्मा ने बताया कि आमापुर में दो तालाबों के जीर्णोद्धार से जलस्तर बढ़ा और फसल उत्पादन में वृद्धि हुई। जल संरक्षण से बढ़ी आय जगदीश प्रताप, लालजी वर्मा, सूर्यप्रकाश मिश्रा और संजय वर्मा समेत किसानों ने योजना से आर्थिक स्थिति में सुधार की जानकारी दी। कार्यक्रम में अरविंद कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय, अवर अभियंता आशीष कुमार यादव, दिनकर और ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी सहित क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)