किशोरी से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार:झांसी में कमरा उपलब्ध कराया था, दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Oct 03, 2026 - 22:20
0
किशोरी से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार:झांसी में कमरा उपलब्ध कराया था, दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
झांसी में किशोरी से रेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने रेप के लिए कमरा मुहैया कराया था। मामले में रेप का आरोपी और उसका सहयोगी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एक महिला ने एक अगस्त 2026 को प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी 16 साल की बेटी सोलर कंपनी में काम करती है। कार्यालय में काम करने वाला साहिल उसे भाभी की बहन को मेहंदी लगवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। हंसारी रेलवे कॉर्सिंग के पास मनीष गोस्वामी आया। आरोप है कि मनीष ने किशोरी को डराया धमकाया। साहिल ने भी तमंचा दिखाकर भयभीत किया। इसके बाद मनीष गोस्वामी उसे बाइक पर बैठाकर झोकनबाग स्थित एक होटल में ले गया। वहां रेप कर अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी आपबीती सुनाई। मां की शिकायत पर पुलिस ने साहिल और मनीष गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जांच में बिजौली निवासी अरविंद कुमार झा पुत्र श्रवन कुमार का नाम प्रकाश में आया। अरविंद ने आरोपियों को कमरा उपलब्ध कराया था। सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद को गिरफ्तार करके शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User