कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल कल बंद:मौसम विभाग की चेतावनी के फैसला, डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश

Sep 25, 2026 - 19:24
0
कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल कल बंद:मौसम विभाग की चेतावनी के फैसला, डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश
अमेठी में मौसम विभाग की भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बाद शनिवार 26 सितंबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर बीएसए संजय तिवारी ने शुक्रवार को अवकाश का आदेश जारी किया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी बोर्ड के स्कूलों में रहेगा अवकाश आदेश के मुताबिक 26 सितंबर को जिले के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों पर लागू होगा। भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने अमेठी में अत्यधिक बारिश, चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं से पहले ही जनजीवन प्रभावित है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई बीएसए की ओर से जारी आदेश में सभी स्कूलों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को स्कूल आने से रोकने का फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User