कल भदोही आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ:कारपेट एक्सपो का उद्घाटन कर जनसभा को करेंगे संबोधित

Oct 03, 2026 - 18:44
0
कल भदोही आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ:कारपेट एक्सपो का उद्घाटन कर जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को भदोही आएंगे। वह कारपेट एक्सपो मार्ट में 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अभयनपुर-भिखारीपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हेलीपैड और जनसभा पंडाल का काम तेज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अभयनपुर मैदान में जनसभा पंडाल और हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। सड़कों की साफ-सफाई के साथ खराब मार्गों की मरम्मत भी कराई जा रही है। पीडब्ल्यूडी की टीम संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने में जुटी है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण कमिश्नर, डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी समेत कई अधिकारियों ने कारपेट एक्सपो मार्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कारपेट एक्सपो मार्ट से करीब एक किलोमीटर पहले और जनसभा स्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 4 से 7 अक्टूबर तक होगा कारपेट एक्सपो 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो 4 से 7 अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, भदोही में आयोजित होगा। यह एक्सपो हस्तनिर्मित कालीन और फ्लोर कवरिंग के कारोबार से जुड़े भारतीय निर्माताओं, निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User