कल नामांकन पिछले चुनाव के विनर, रनर:ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह, राकेश सिंह की ओर से दाखिल किया जाएगा पर्चा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया में अब केवल दो दिन ही शेष बचे हैं। सोमवार, 5 अक्टूबर को महत्वपूर्ण नामांकन होने जा रहे हैं। इसमें पिछले चुनाव के विनर ध्रुव त्रिपाठी और रनर अजय सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही राकेश सिंह भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। सभी दावेदारों की ओर से नामांकन के दौरान ही अपनी ताकत दिखाने की तैयारी की गई है। भाजपा ने तीन बार से इस सीट से जीत दर्ज कर रहे ध्रुव त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जब से डा. संजयन त्रिपाठी न सपा जवाइन की है और सपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है, भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। ध्रुव त्रिपाठी के नामांकन के दौरान पार्टी के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही शिक्षक संगठन शर्मा गुट के बड़े नेता भी नजर आएंगे। इस बार भी ध्रुव त्रिपाठी और उनके समर्थक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
इसके साथ ही 2020 के चुनाव में दूसरा स्थान पाने वाले अजय सिंह भी अपना नामांकन सोमवार को ही करेंगे। अजय सिंह ने भी लगातार 6 साल तक इस चुनाव के लिए तैयारी की है। इस बार जो राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं, अजय सिंह के समर्थक उनकी जीत पक्की मान रहे हैं। एक अन्य शिक्षक संगठन के प्रत्याशी राकेश सिंह भी मजबूत लड़ाई का दावा कर रहे हैं। उनकी ओर से भी सोमवार को ही अपना पर्चा दाखिल किया जाएगा। राकेश सिंह भी नामांकन के बहाने अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 17 जिलों में 200 बूथ, 53,730 मतदाता
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिले शामिल हैं। इनमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच शामिल हैं। इन सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 200 बूथ बनाए गए हैं, जहां 53,730 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गोरखपुर जिले में 18 बूथों पर 7,241 मतदाता मतदान करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)