कलश ज्योति यात्रा के समर्थन में रैली:मऊ में डेढ़ सौ बाइक के साथ निकले भाजपा कार्यकर्ता
मऊ के करहां में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश ज्योति यात्रा के समर्थन में शहीद चौक से बाइक रैली निकाली। भाजपा नेता पुनम सरोज के नेतृत्व में निकली रैली में करीब डेढ़ सौ बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली। रैली जिला मुख्यालय के गाजीपुर तिराहे पर पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रैली रवाना होने से पहले शहीद चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू प्रसाद सरोज और समिति के सदस्यों ने शहीदों को नमन किया। रैली में डॉ. उमेश सरोज, भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, अमित सरोज, मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, राहुल सरोज और आशीष चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)