रायबरेली में ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 3 लोग घायल:गजियापुर में एक की हालत गंभीर, हाईवे पर डेढ़ घंटे लगा जाम; चुरुवा पश्चिम बाईपास पर बड़ा हादसा

Oct 08, 2026 - 09:07
0
रायबरेली में ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 3 लोग घायल:गजियापुर में एक की हालत गंभीर, हाईवे पर डेढ़ घंटे लगा जाम; चुरुवा पश्चिम बाईपास पर बड़ा हादसा
उन्नाव के चुरुवा पश्चिम बाईपास मार्ग पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 10 बजे गजियापुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसे में ट्रैक्टर चालक गुड्डू (निवासी उजेहरा, नंदाखेड़ा) और उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक सौरभ (25, निवासी शिवराजपुर, नौबस्ता, कानपुर) भी दुर्घटना में घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक सौरभ को सीएचसी में भर्ती ट्रैक्टर पर सवार दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ट्रक चालक सौरभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क के बीचों-बीच आ गए, जिससे बाईपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और यातायात सुचारू करा दिया गया है। परिजनों या पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिलते ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User