कल्याण मंडपम में गरबा-डांडिया कार्यक्रम:गरबा-डांडिया उत्सव में पिंकी गुप्ता को बेस्ट गेटअप अवार्ड,समर्थकों में खुशी
गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखनाथ क्षेत्र स्थित कल्याण मंडपम में आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रम में शहर की समाजसेविका एवं मॉडल पिंकी गुप्ता को बेस्ट गेटअप अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उनके समर्थकों और परिचितों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां देकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नवरात्र का उल्लास देखने को मिला। सम्मानित होने पर पिंकी गुप्ता ने आयोजकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर देते हैं। यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)