प्रतापगढ़ में हनुमान मंदिर में उमड़े भक्त:राजमा मूंगफली से बनी माता प्रतिमा, वैष्णो देवी गुफा बनी आकर्षण केंद्र
प्रतापगढ़ में चिलबिला स्थित श्री हनुमान मंदिर में माता रानी का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां राजमा और मूंगफली से माता रानी की प्रतिमा तैयार की गई है। मंदिर परिसर में वैष्णो देवी गुफा की सजावट भी भक्तों को आकर्षित कर रही है। शाम होते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। मंदिर में बनाई गई वैष्णो देवी गुफा से होकर श्रद्धालु ठंडे पानी के बीच माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। प्रवेश द्वार पर स्थापित लड्डू वाले गणेश जी की प्रतिमा भी लोगों का ध्यान खींच रही है। यहां सिक्का डालने पर लड्डू का प्रसाद मिलता है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के साथ हनुमान जी, राम दरबार और भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)