कल्याणी-नदी में डूबे दो चचेरे भाइयों का एक साथ अंतिम-संस्कार:पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे दोनों के शव; कृष्णानगर के पास अस्थायी पुल से गुजरते समय नदी में गिरे थे

Oct 04, 2026 - 17:29
0
कल्याणी-नदी में डूबे दो चचेरे भाइयों का एक साथ अंतिम-संस्कार:पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे दोनों के शव; कृष्णानगर के पास अस्थायी पुल से गुजरते समय नदी में गिरे थे
बाराबंकी में घुंघटेर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के पास कल्याणी नदी में डूबे दो चचेरे भाइयों के शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। 13 वर्षीय राज और 14 वर्षीय अमित के शव एक साथ पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोनों बच्चों की मौत से गांव में भी शोक का माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अस्थायी रास्ते से गुजरते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दोनों बच्चे दूसरे घर से वापस लौट रहे थे। कृष्णानगर के पास कल्याणी नदी पर बने अस्थायी पुल के पाइप वाले रास्ते से गुजरते समय दोनों का पैर फिसल गया। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और रास्ते के ऊपर पानी का तेज बहाव था। फिसलन के कारण दोनों नदी की धारा में बह गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और सीएचसी घुंघटेर ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे। एक साथ दोनों की अर्थियां उठने पर परिजन और ग्रामीण भावुक हो गए। गमगीन माहौल में दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। स्थायी पुल बनाने की मांग हादसे के बाद ग्रामीणों ने कृष्णानगर के पास कल्याणी नदी पर स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्का पुल नहीं होने के कारण लोगों को अस्थायी रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह रास्ता जोखिम भरा हो जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User