कल्याणपुर में AJP का सम्मान समारोह:भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला, आगामी चुनाव की तैयारी पर मंथन

Oct 05, 2026 - 13:52
0
कल्याणपुर में AJP का सम्मान समारोह:भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला, आगामी चुनाव की तैयारी पर मंथन
कल्याणपुर के शिवली रोड स्थित बारा सिरोही (नई अंबेडकर मूर्ति के पास) में अपनी जनता पार्टी (AJP) की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर किया गया। समारोह में पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, भजन मंडली ने भजनों के माध्यम से बाबा साहब की उपलब्धियों का बखान किया। सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रशांत मौर्य, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोष पाल, संदीप कुशवाहा, उदय नारायण, संजय कुशवाहा और विनोद कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User