गुरु नानक देव का ज्योति जोत दिवस:नितनेम साहिब व सुखमणि साहिब 6 को करेंगे पाठ; गुरविंदर सिंह शबद कीर्तन से निहाल करेंगे
गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति जोत दिवस एवं संत भाई जी बाबा की सालाना याद के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की शुरुआत 4 अक्टूबर को सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता के साथ हुई। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति 6 अक्टूबर को सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच होगी। ज्योति जोत दिवस के अवसर पर 6 अक्टूबर को सुबह पांच बजे श्री नितनेम साहिब एवं श्री सुखमणि साहिब के पाठ होंगे। इसके उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। सोमवार की रात आठ बजे से 10:30 बजे तक विशेष रात्रि दीवान का आयोजन होगा। इसमें रुद्रपुर से पहुंचे भाई गुरविंदर सिंह शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। अरदास के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। संत भाई जी बाबा की सालाना याद में 6 अक्टूबर को सुबह चार से छह बजे तक मंजी साहिब की सेवा होगी। इसके बाद अखंड पाठ साहिब की समाप्ति और बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसके साथ ही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर 20 जुलाई से गुरुद्वारा परिसर में संगति रूप में सहज पाठ साहिब भी चल रहा है। प्रतिदिन रात 8:45 से 9:15 बजे तक होने वाले इस पाठ की समाप्ति 24 नवंबर को होगी। जगमोहन सिंह निमाडा एवं जयदीप सिंह के निर्देशन में चल रहे सहज पाठ में अब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 1430 अंगों में से 860 अंगों का पाठ पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रमों में प्रधान दर्शन सिंह खुराना सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रमों में प्रधान दर्शन सिंह खुराना सहित भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह होरा, अमरजीत सिंह, जसमीत सिंह, पपिंदर सिंह, संतोख सिंह, कंवलजीत सिंह कथुरिया, जोगिंदर सिंह, ओमप्रकाश सेठी, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह और हरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)