कल्याणपुर विधानसभा कमेटी का हुआ विस्तार:नए पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Oct 04, 2026 - 17:45
0
कल्याणपुर विधानसभा कमेटी का हुआ विस्तार:नए पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
कानपुर में समाजवादी युवजन सभा ने कल्याणपुर विधानसभा की कमेटी का रविवार को विस्तार किया। यह कार्यक्रम कल्याणपुर विधानसभा कार्यालय, न्यू शिवली रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष अमन दुबे ने की, जबकि पूर्व विधायक सतीश कुमार निगम के नेतृत्व में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मानस तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा का उपाध्यक्ष, अभी सैनी को विधानसभा सचिव और कृष्ण कटियार को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने के लिए आर्यन चतुर्वेदी को वार्ड नंबर 19 का अध्यक्ष और मुकेश सिंह यादव को वार्ड नंबर 50 का अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User