कानपुर में एलएलबी छात्रा सुसाइड केस में आरोपी गिरफ्तार:घटना वाले दिन 39 मिनट हुई थी फोन पर बात, लखनऊ से मिलने जाता था

Oct 04, 2026 - 17:45
0
कानपुर में एलएलबी छात्रा सुसाइड केस में आरोपी गिरफ्तार:घटना वाले दिन 39 मिनट हुई थी फोन पर बात, लखनऊ से मिलने जाता था
कानपुर में एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन छात्रा और आरोपी के बीच करीब 39 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस कॉल डिटेल और मोबाइल से मिले दूसरे सबूतों के आधार पर आत्महत्या की वजह और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी करीब एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था और लखनऊ से कानपुर आकर उससे मिलता था। गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा भी किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रविवार को भैरव घाट पर छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गोविंद नगर थाने का फोर्स मौजूद रहा। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है। करीब एक साल से रुचि से मिलने आ रहा था आरोपी गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले विमल पाल टी-स्टॉल चलाते हैं। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी, बेटी रुचि और बेटा विनय पाल हैं। रुचि एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। पिता विमल पाल ने आरोप लगाया कि ओमवीर करीब एक साल से उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। ओमवीर व्यवहार से रुचि परेशान थी और परिवार को भी इसकी जानकारी थी। ओमवीर 27 अगस्त को लखनऊ से कानपुर आया था। उस दिन वह रुचि को एक रेस्टोरेंट में ले गया, जहां दोनों ने साथ खाना खाया। इसके बाद उसने रुचि को घर के पास छोड़ा और चला गया। परिजनों का कहना है कि ओमवीर इससे पहले भी कई बार रुचि से मिलने लखनऊ से कानपुर आता था। परिजनों के मुताबिक, 13 सितंबर को रुचि का लखनऊ में एसएससी सीडीएस का एग्जाम था। वह सुबह करीब 5 बजे घर से लखनऊ के लिए निकली थी। परिजनों का कहना है कि उस दिन ओमवीर लखनऊ में भी उससे मिला था। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि रुचि ने उस दिन परीक्षा दी थी या नहीं। पोस्टमार्टम हाउस में गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजन रुचि का शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध किया। उनका कहना था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। शनिवार देर रात उसके निराला नगर ग्राउंड में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना वाले दिन दोनों के बीच करीब 39 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस कॉल डिटेल और मोबाइल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आत्महत्या से पहले रुचि और आरोपी के बीच क्या बातचीत हुई थी और आरोपी की इस मामले में क्या भूमिका थी। उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User