KMC मेडिकल कॉलेज में ABVP का फीस वृद्धि पर प्रदर्शन:पुलिस प्रशासन रहा तैनात, गड़बड़ी का आरोप लगाकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
महराजगं में पकड़ी स्थित KMC मेडिकल कॉलेज में फीस वृद्धि और कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही कॉलेज परिसर के आसपास कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। ABVP पदाधिकारियों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में फीस वृद्धि समेत कई मुद्दों को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में नाराजगी है। संगठन का कहना है कि फीस से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
संगठन की ओर से पहले ही प्रदर्शन का समय सोमवार सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने जिले के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों और अन्य कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की थी। प्रदर्शन के दौरान फीस वृद्धि वापस लेने, फीस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद ABVP की ओर से कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें संगठन की ओर से अपनी मांगों और शिकायतों को प्रमुखता से रखा जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा।
इधर, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर नजर रखी। ABVP ने प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)