कानपुर में युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा:मामा ने ईंट से खुद का सिर फोड़ा, बोले- इलाज में लापरवाही हुई

Oct 05, 2026 - 13:36
0
कानपुर में युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा:मामा ने ईंट से खुद का सिर फोड़ा, बोले- इलाज में लापरवाही हुई
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार सुबह 11:30 बजे 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। हंगामे के दौरान मृतक के मामा आपस में भिड़ गए। इसी बीच विनोद ने खुद ही ईंट मारकर अपना सिर फोड़ लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अब पूरा मामला पढ़िए फतेहपुर के खागा स्थित टेनी मोहल्ला निवासी किसान लोकपाल ने बताया कि उनके बेटे मितेश राव (18) को अचानक तेज बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर उसे फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर बताकर उसे कानपुर के कोयलानगर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में इलाज का खर्च रोजाना करीब 35 हजार रुपये और दवाइयों का खर्च 8 हजार रुपये प्रतिदिन बताया गया। सात दिन तक इलाज चलने के बाद मितेश की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई। इतना ही नहीं, आरोप है कि शव ले जाने के नाम पर भी अस्पताल की ओर से 50 हजार रुपये की मांग की गई। मौत के बाद हंगामा, मामा ने ईट से अपना सिर फोड़ा मितेश की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल में जुट गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान मृतक के मामा और रिश्तेदार आपस में झगड़ पड़े। विवाद बढ़ने पर मामा विनोद ने ईंट मारकर खुद ही अपना सिर फोड़ लिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसमें बाद मृतक के भाई रामसुमेर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम भेजनें की कार्रवाई की जा रही और तथ्यों आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User