कंगना रनौत लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं:अयोध्या में करेंगी रामलला के दर्शन, बोलीं- यूपी आना हमेशा अच्छा अनुभव रहता है, प्रदेश में विकास देखने को मिलता है

Oct 10, 2026 - 09:07
0
कंगना रनौत लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं:अयोध्या में करेंगी रामलला के दर्शन, बोलीं- यूपी आना हमेशा अच्छा अनुभव रहता है, प्रदेश में विकास देखने को मिलता है
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह अयोध्या के लिए रवाना होंगी और रामलला के दर्शन करेंगी। कंगना ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अयोध्या जाने, रामलला के दर्शन और अपने निजी व पेशेवर काम के बारे में जानकारी दी। कंगना रनौत ने कहा कि वह अयोध्या जा रही हैं और रामलला के दर्शन भी करेंगी। इसके अलावा उनका कुछ निजी काम और पेशेवर काम भी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश आने को हमेशा अच्छा अनुभव बताया। कंगना ने कहा कि प्रदेश में विकास के काम देखने को मिलते हैं और यहां आना उन्हें अच्छा लगता है। कंगना ने यूपी में विकास का किया जिक्र लखनऊ एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने पर हमेशा विकास देखने को मिलता है। अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ ही उनका कुछ पेशेवर काम भी प्रस्तावित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User