लघु उद्योग भारती ने किया जीएसटी सुधारों का स्वागत:शामली में व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद

Oct 10, 2026 - 09:07
0
लघु उद्योग भारती ने किया जीएसटी सुधारों का स्वागत:शामली में व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद
शामली में साईंमां के अंकित गोयल, चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष, ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जीएसटी काउंसिल के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि इन सुधारों से व्यापारियों, लघु उद्योगों और उद्यमियों को कर संबंधी प्रक्रियाओं में राहत मिलेगी और कारोबार करना आसान होगा। अंकित गोयल ने कहा कि व्यापारियों की इन मांगों को वह लंबे समय से सांसदों, विधायकों और भाजपा नेताओं के समक्ष उठाते रहे हैं। अब इन पर सकारात्मक पहल होने से व्यापारिक जगत को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापारियों के अनुकूल बनाने की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सुधारों में रिफंड की समय-सीमा 60 दिन से घटाकर 17 दिन करने, मामूली कर संबंधी गड़बड़ियों पर गिरफ्तारी से राहत देने और टैक्स चोरी के मामलों में आपराधिक कार्रवाई की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। डिलीवरी सेवाओं की फीस पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने आदि प्रावधान भी प्रस्तावों में शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User