कन्नौज कलेक्ट्रेट में जमीन छू रही बिजली लाइन:फरियादियों-प्रदर्शनकारियों को खतरा, जेई बोले- सप्लाई बंद कर ठीक करवाई जा रही लाइन
कन्नौज में कलक्ट्रेट परिसर में जमीन से महज 4 से 5 फीट की ऊंचाई पर झूल रही बिजली केबल लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। गांधी सभागार के बाहर लगी केबल के नीचे से फरियादियों और प्रदर्शनकारियों को झुककर निकलना पड़ रहा है। शनिवार को किसान यूनियन और व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान भी लोगों को परेशानी हुई। भीड़ को झुककर निकलना पड़ा गांधी सभागार के बाहर बिजली की बंच केबल काफी नीचे झूल रही है। यह रास्ता डीएम कार्यालय की ओर जाता है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान भीड़ को तार के नीचे से झुककर निकलना पड़ा। वहीं, अधिकारियों की गाड़ियों को सभागार के बाहर बने प्लेटफॉर्म के ऊपर से निकालना पड़ा। वहां से गुजरने वाले अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झूलती बिजली केबल किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कलक्ट्रेट जैसे परिसर में केबल इस तरह झूल रही है, तो मोहल्लों और बस्तियों में बिजली व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात बिजली विभाग के जेई समीर यादव ने बताया कि रात में बंदरों के खंभा हिलाने से शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद कलक्ट्रेट के सभागार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और फॉल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। जेई ने बताया कि बिजली केबल को खंभे पर ठीक से बांधकर ऊंचा किया जाएगा, ताकि लोगों को निकलने में परेशानी न हो और किसी तरह का खतरा न रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)