कन्नौज में दुर्गा प्रतिमाओं की शक्ति विजय यात्रा शुरू:प्रमुख मार्गों से होते हुए अलियापुर घाट पर होगा विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Oct 20, 2026 - 15:16
0
कन्नौज में दुर्गा प्रतिमाओं की शक्ति विजय यात्रा शुरू:प्रमुख मार्गों से होते हुए अलियापुर घाट पर होगा विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कन्नौज शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर 12 बजे से दुर्गा प्रतिमाओं की शक्ति विजय यात्रा धूमधाम से शुरू हो गई। विभिन्न दुर्गा पंडालों से माता रानी की प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों पर सजाकर यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलियापुर घाट पहुंचेगी, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शक्ति विजय यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। बैंड-बाजे की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते दिखाई दिए। जगह-जगह भक्तों ने अबीर-गुलाल लगाकर और जयकारे लगाते हुए माता रानी को विदाई दी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अलियापुर घाट पर भी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों से निकलीं यात्राओं के चलते प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। प्रशासन की निगरानी में प्रतिमाओं को निर्धारित मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। जगह-जगह यात्राओं का स्वागत शक्ति विजय यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए। स्थानीय लोगों ने देवी प्रतिमाओं की आरती की और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में करीब 49 पंडालों से शक्ति विजय यात्रा निकाली गई। जबकि पूरे जिले में 137 पण्डालों से यात्राएं निकाली गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User