कन्नौज में गड्ढे में जाने से पलटा कंटेनर...चालक की मौत:कन्नौज के छिबरामऊ बाईपास पर हुआ हादसा, पतंजलि का सामान लेकर जा रहा था
कन्नौज के छिबरामऊ पूर्वी बाईपास पर सौरिख कट के पास सड़क के गड्ढे में टायर जाने से पतंजलि का सामान लेकर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक गाड़ी के अंदर दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला और सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जानकारी के अनुसार, सौरिख थाना क्षेत्र के खड़नी स्थित डिग्री सलेमपुर गांव निवासी श्याम जी सक्सेना (45) ट्रक चालक थे। वह हरिद्वार से लखनऊ की ओर पतंजलि का सामान लेकर कंटेनर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात जब वह छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास से सौरिख कट की ओर बढ़ रहे थे, तभी भगवंतपुर भड़ियाइन गांव के सामने कंटेनर का टायर सड़क के गड्ढे में चला गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक श्याम जी कंटेनर के अंदर दब गए। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। श्याम जी अपने पीछे पत्नी श्रीदेवी और तीन बच्चों कौशल, अक्षय व बेटी डोली को छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद सड़क पर बने गड्ढों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)