लखनऊ में नशा मुक्त भारत अभियान:नशा मुक्ति प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, अभियान में भागीदारी की अपील

Oct 10, 2026 - 11:01
0
लखनऊ में नशा मुक्त भारत अभियान:नशा मुक्ति प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, अभियान में भागीदारी की अपील
लखनऊ में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में राज्यस्तरीय मद्य निषेध संगोष्ठी एवं सेमिनार आयोजित किया गया। ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। आबकारी मंत्री ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश पांडेय ने नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए सामुदायिक भागीदारी को जरूरी बताया। कुलसचिव अर्चना गहरवार ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग के मनोसामाजिक कारणों पर प्रकाश डाला। वित्त लेखाधिकारी केशव सिंह ने युवाओं को नशे की लत से बचाना सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी बताया। प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित राज्य मद्य निषेध अधिकारी आरएनएल राजवंशी ने अभियान के तहत प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आबकारी मंत्री ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User