कन्नौज में जातिगत आरक्षण के खिलाफ वैश्य समाज का प्रदर्शन:कलक्ट्रेट में नारेबाजी की, बोले- आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

Oct 09, 2026 - 16:21
0
कन्नौज में जातिगत आरक्षण के खिलाफ वैश्य समाज का प्रदर्शन:कलक्ट्रेट में नारेबाजी की, बोले- आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण
कन्नौज में अखिल भारत वर्षीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जातिगत आरक्षण व्यवस्था खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम केसरीनंदन त्रिपाठी को सौंपा। जातिगत आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। संगठन के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए मौजूदा आरक्षण व्यवस्था का विरोध किया। उन्होंने आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की। छोटे व्यापारियों के बच्चों को अवसर देने की मांग व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता ने कहा कि जातिगत आरक्षण के कारण वैश्य समाज के कई लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। उनके मुताबिक, छोटी दुकान चलाने वाले परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कई बच्चे पढ़ाई के बाद भी नौकरी में पिछड़ रहे हैं। आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों को आरक्षण का लाभ न मिले दिनेश गुप्ता ने कहा कि आरक्षण का लाभ ऐसे परिवारों को भी मिल रहा है, जिनके सदस्य सरकारी नौकरी में हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है। उन्होंने मांग की कि जातिगत आरक्षण खत्म किया जाए या आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से इस व्यवस्था में बदलाव की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User