कन्नौज में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:चबूतरे पर चढ़कर किया हमला, 2021 से चल रहा था विवाद

Oct 11, 2026 - 17:38
0
कन्नौज में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:चबूतरे पर चढ़कर किया हमला, 2021 से चल रहा था विवाद
कन्नौज में जमीन के विवाद को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने घर के बाहर चबूतरे पर चढ़कर दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने दोपहर बाद करीब 3 बजे ठठिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ तिर्वा को भी शिकायती पत्र दिया गया है। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के पलटेपुरवा गांव का है। यहां के निवासी शिवदत्त का परिवार के ही लोगों से जमीन को लेकर वर्ष 2021 से विवाद चल रहा है। जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। शिवदत्त का आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी जमीन पर निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। धान की फसल काटने से रोकने का आरोप शिवदत्त के मुताबिक, विपक्षी उन्हें खेत में खड़ी धान की फसल भी नहीं काटने दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें जमीन पर निर्माण नहीं करने दिया जाएगा, तब तक दूसरे पक्ष को फसल भी नहीं काटने देंगे। इसी बात को लेकर रविवार सुबह करीब 8 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी एकत्र होकर घर के बाहर पहुंचे और चबूतरे पर चढ़कर मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने ठठिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह को भी शिकायती पत्र सौंपा गया। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User