सहारनपुर में 90 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:455 ग्राम स्मैक बरामद, ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई, तीन पुराने केस भी दर्ज
सहारनपुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। उसके कब्जे से 455 ग्राम स्मेक बरामद हुई है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में 90 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने रविवार दोपहर तीन बजे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान असगरपुर गांव निवासी जीशान पुत्र सादिक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गांव में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड में पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं। सीओ शशि प्रकाश शर्मा के अनुसार, रविवार को मिर्जापुर पुलिस की टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज असगरपुर के पास जीशान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 455 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जीशान के खिलाफ मिर्जापुर थाने में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020, वर्ष 2023 और वर्ष 2025 का मुकदमा शामिल है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जानकारी जुटाने के साथ उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक, नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है, ताकि सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। हालांकि, स्मैक के स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एसआई रामबीर शाक्य, मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक शर्मा और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)