कन्नौज में किसान संघ का प्रदर्शन, 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा:ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली और आलू भाड़े में छूट की मांग
कन्नौज में भारतीय किसान संघ ने शनिवार दोपहर 1 बजे कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने यहां 16 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 घण्टे बिजली और आलू के भाड़े में छूट समेत कई मांगे रखीं। किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजीव दीक्षित की अगुवाई में कई किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और समास्याओं के समाधान की मांग की। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजीव दीक्षित ने कहाकि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे बिजली देने का आदेश तो कर दिया, लेकिन गांवों में 8 घण्टे भी ढंग से बिजली नहीं मिल रही। जो बिजली आपूर्ति होती भी है तो उसमें ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या रहती। जिससे न पानी का संकट दूर हो पाता और न ही फसलों की सिंचाई हो पाती। इस सब समस्याओं को लेकर वह लोग मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देने आए हैं। तहसील दिवस में डीएम के होने के कारण किसान नेताओं ने अतिरिक्त एसडीएम केसरीनंदन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजीव शुक्ला, नमित पांडेय, मिलन दीक्षित, नीरज, वैभव त्रिपाठी, सुमित शुक्ला, पूरनलाल, अवधेश, प्रदीप दीक्षित, अनुज दुबे और राघवेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। किसान नेताओं ने ये प्रमुख मांगे रखीं कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वक्त भारतीय किसान संघ के नेताओं ने गांवों के लिए 18 घण्टे बिजली, केसीसी लोन में कम से कम ब्याज, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह किसानों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना संचालित की जाए। कोल्ड स्टोरेज में आलू भाड़ा में छूट दी जाए, जिले में आलू आधारित उद्योग की स्थापना की जाए, समितियों पर आवश्यकतानुसार खाद की व्यवस्था की जाए, बन्द पड़े राजकीय नलकूप चालू कराए जाएं। इन समस्याओं को लेकर किसान संघ ने प्रदर्शन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)