महराजगंज तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित:डीएम-एसपी ने सुनीं 32 जनसमस्याएं, 4 का मौके पर हुआ निपटारा

Oct 03, 2026 - 14:37
0
महराजगंज तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित:डीएम-एसपी ने सुनीं 32 जनसमस्याएं, 4 का मौके पर हुआ निपटारा
महराजगंज में जनसमस्याओं के जल्द और निष्पक्ष निपटारे के लिए शनिवार को तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मिलकर की। जनसुनवाई के दौरान डीएम और एसपी ने तहसील क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतें ध्यान से सुनीं। अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों के सामने रखा गया और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समाधान दिवस में मिली शिकायतों का समय पर, निष्पक्ष और अच्छी तरह से निपटारा किया जाए। भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने और नियमों के हिसाब से कार्रवाई करने को कहा गया। कुल 32 मामले आए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सदर समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User