कन्नौज में मतदान के लिए कर्मचारियों को विशेष छुट्टी मिलेगी:23 अक्टूबर को आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए होगा मतदान
कन्नौज में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन में मतदान करने के लिए 23 अक्टूबर को पात्र मतदाता कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। यह सुविधा जनपद कन्नौज में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों को मिलेगी, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में बोनाफाइड मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय से स्नातक ऐसे कर्मचारी, जो आगरा खंड स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, इस व्यवस्था के तहत अवकाश के पात्र होंगे। इसका उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विशेष अवकाश की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के 23 दिसंबर 2010 के पत्र और कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के 16 मई 1994 के कार्यालय ज्ञाप में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों, कार्यालयाध्यक्षों और संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अवकाश की व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि पात्र कर्मचारी मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)