हाथरस में बारिश से तापमान गिरा, मंडी में धान भीगा:किसानों को लाखों का नुकसान, शहर में स्थान -स्थान पर जलभराव

Oct 16, 2026 - 09:34
0
हाथरस में बारिश से तापमान गिरा, मंडी में धान भीगा:किसानों को लाखों का नुकसान, शहर में स्थान -स्थान पर जलभराव
हाथरस में आज शुक्रवार को सुबह 4 बजे तेज और फिर रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कल अधिकतम 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था, जो आज घटकर अधिकतम 30 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। ठंडी हवाओं से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। कल गुरुवार को दोपहर में भी बारिश हुई थी और आज सुबह से फिर बारिश हुई। इस बारिश से कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों का हजारों क्विंटल धान भीग गया। धान के ढेरों में पानी भर गया, जिससे उठान पर भी असर पड़ा। किसान अपने धान पर तिरपाल ढकते दिखे। एक किसान सचिन ने बताया कि उसका करीब 2 लाख रुपए की कीमत का धान मंडी में भीग गया। एक अन्य किसान जाकिर ने बताया कि उसका 200 क्विंटल धान भीग गया है। मंडी में अपनी कृषि उपज बेचने आए किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इन किसानों का कहना था कि मंडी में तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं है और टीन शेड भी टूटे पड़े हैं। किसानों ने मंडी प्रशासन प्रशासन पर उपज बचाने के इंतजाम न करने का आरोप लगाया। इस बरसात से मंडी में 10,000 क्विंटल से ज्यादा धान भीग गया। खेतों में फसल भी भीगी.... इधर, खेतों में खादी और कटी हुई फसल भी इस बारिश से भीग गई। कल आई आंधी और बारिश से भी काफी नुकसान पहुंचा था। आज सुबह से हुई बरसात से भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। इसकी वजह से भी किसान काफी परेशान हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User