कन्नौज में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका:युवा, महिलाएं और दिव्यांग भी जुड़वा सकेंगे नाम, ऑनलाइन का भी विकल्प
कन्नौज में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए पुनरीक्षण-2026 के तहत अभियान चलाया जा रहा। निर्वाचन विभाग ने युवा, पहली बार वोटर बनने वाले नागरिकों, छूटे हुए मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मतदाता सूची में ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि “No Voter to be Left” की भावना के तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाना है। जिन पात्र नागरिकों का नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। साथ ही परिवार, आसपास और क्षेत्र के अन्य पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)