कन्नौज में नवमी पर कन्या भोज, मंदिरों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया और उपहार दिए; सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

Oct 19, 2026 - 12:03
0
कन्नौज में नवमी पर कन्या भोज, मंदिरों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया और उपहार दिए; सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
कन्नौज में शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सोमवार सुबह से घरों और मंदिरों में हवन-पूजन के साथ कन्या भोज के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने देवी स्वरूप में कन्याओं को भोजन कराया और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही कन्याओं को उपहार और दक्षिणा भी दी। शहर के माता फूलमती देवी, क्षेमकली देवी, सिंहवाहिनी देवी और काली देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने घरों में विधि-विधान से हवन किया। मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि में आहुतियां डालकर मां दुर्गा से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां कन्याओं को भोजन कराने के बाद उपहार भेंट किए गए। नवमी के अवसर पर मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। यहां हवन, पूजन, कन्या भोज और जयकारों के बीच पूरे शहर में नवरात्रि की भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। मन्दिरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा। दर्शन को आने वाली महिलाओं और युवतियों को महिला पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजकतत्वों पर नजरें बनाएं रखीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User